Chhattisgarh Kasaundhan

Vaisya Gupta Samaj

छ ग कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज के, सप्तम अधिवेशन के, नियमित तृतीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया…

|| जय कश्यप || || जय कसौंधन ||

बैठक अपडेट दिनांक 25.02.2024

छ ग कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज – रायपुर गढ़ (जोंन क्र 3) का, धमतरी इकाई (जोन क्र 3) के तत्वाधान में, माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं रायपुर गढ़ जोन क्र 3 के अध्यक्ष महोदय डॉ अविनाशचन्द्र गुप्ताजी के अध्यक्षता में, दिनांक 25.02.2024 दिन रविवार को प्रातः10.30 बजे से सायंकाल 6.30 बजे तक, धमतरी स्थित साहेब स्वादी शहेंशाह होटल में राज्यस्तरीय, छ ग कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज के, सप्तम अधिवेशन के, नियमित तृतीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे प्रदेश संगठन के चारों जोन से लगभग 150 (पुरुष-महिला ) पदाधिकारी गण एवं सामाजिक सदस्य सम्मिलित हुए |

 10.30 बजे से 12 बजे तक जोन क्र 3 के पदाधिकारियों एवं स्थानीय सामाजिक सदस्यों का आगमन पश्चात् स्वल्पाहार किया गया।

 प्रदेश महासचिव जी – रामेश्वर गुप्ता जी के द्वारा एवम् प्रवेश प्रवक्ता श्री श्री महेंद्र गुप्ता जी की उपस्थिति में दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक शून्यकाल (प्रस्नोत्तरी/सुझाव ) का कार्यक्रम किये, जिसमे प्रदेश संगठन के समस्त जोन से लगभग 18 महिला / पुरुष पदाधिकारी एवं सामाजिक सदस्यों ने भाग लिया |

 दोपहर 1.30 बजे से 2 बजे तक, धमतरी इकाई अध्यक्ष प्रदीप गुप्ताजी के द्वारा, मंचस्थ पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों के साथ महर्षि कश्यप ऋषि जी की पूजा अर्चना की गई एवं मंच को जोन क्र 3 के सचिव – आनंद साहेब को mic सौप दिए..

 गढ़ सचिव – आनंद साहेब गुरु गोस्वामी के द्वारा , उक्त बैठक के शानदार आयोजन एवं स्वादिष्ट भोजन के व्यवस्था के लिए, श्री प्रदीप गुप्ता धमतरी इकाई अध्यक्ष, मात्रीशक्तियों एवं उनके टीम को धन्यवाद ज्ञापित किये|

 दोपहर के भोजन उपरांत, बैठक के द्वितीय सत्र में, रायपुर गढ़ सचिव – आनंद साहेब (जोन क्र 3 ) ने उक्त बैठक में सम्माननीय एवं आदरणीय प्रदेश मुख्य सरक्षक श्रीं राजकुमार गुप्ता (राजिम ), प्रदेश अध्यक्ष – श्री देवेन्द्र गुप्ता , प्रदेश महासचिव – श्री रामेश्वर गुप्ता , प्रदेश कोषाध्यक्ष – श्री भूपेंद्र गुप्ता, प्रचार सचिव- श्री राम कुमार गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता – श्री महेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष -जोन क्र 1 – श्री पवन गुप्ता, संरक्षक जोन क्र 2 – श्री सतीश गुप्ता, उपाध्यक्ष जोन क्र 4 – श्री रामाधार गुप्ता, जोन क्र 4 गढ़ अध्यक्ष तथा रायपुर गढ़ अध्यक्ष डॉ अविनाश गुप्ताजी को मंचस्थ कराया | बैठक में मंचस्थ पदाधिकारी गणों के द्वारा महर्षि कश्यप ऋषि को श्रद्धापूर्ण नमन करते हुए, दीप प्रज्वलित किया गया |

 सभी मंचस्थ पदाधिकारियों का मोती का माला, टीका एवं बैच लगाकर एवं मोमेंटो देकर स्वागत सम्मान किया गया | तत्पशचात माननीय-रायपुर गढ़ अध्यक्ष डॉ अविनशचन्द्र गुप्ताजी एवं जोन क्र 3 के अध्यक्षा – श्रीमती शीला गुरु गोस्वामी के द्वारा स्वागत उदबोधन हुआ | जोन अध्यक्षा – श्रीमती शीला गुरु गोस्वामी जी ने जोन क्र 1,2,3 एवं 4 से आये महिला पदाधिकारियों का डायरी+पेन एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया | सभी जोन से आये अन्य मात्री शक्तियों / पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान, धमतरी इकाई के पदाधिकारियों द्वारा किया गया |

 बैठक के आगे के कार्यवाही हेतु, दोपहर 3 बजे, रायपुर गढ़ सचिव – आनंद साहेब ने, मंच एवं mic को, प्रदेश महासचिव – श्री रामेश्वर गुप्ता जी को सौंप दिए |

उक्त बैठक में,प्रदेश अध्यक्ष एवं मचस्थ पदाधिकारीगण के द्वारा, जोन क्रमांक 1 के, श्री राज कुमार गुप्ता ,तिफरा ,बिलासपुर द्वारा, स्व रचित कश्यप आरती एवं कश्यप चालीसा का विमोचन किया गया तथा प्रदेश प्रवक्ता श्री महेन्द्र गुप्ता जी के द्वारा, धमतरी इकाई के प्रगति महिला मंडल के महिला पदाधिकारियों को, अपनी ओर से एक साउंड सिस्टम व माइक प्रदान किया।
साथ ही बारहवीं कक्षा के एक छात्र को मेरेट में पाँचवे स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

 प्रदेश महासचिव श्री रामेश्वर गुप्ताजी के द्वारा एजेंडा वार परिचर्चा कराते हुए उक्त बैठक के अजेंडा पर सर्व सम्मति से जो निर्णय लिए, वो निम्न है :

o प्रदेश स्तरीय कसौंधन कीर्ति पत्रिका के प्रकाशन / मुद्रण हेतु सभी जोन से 2 लोगों को नाम दिया गया जिनकी जिम्मेदारी यह होगी की अपने अपने जोन से पत्रिका में छपने वाले matter को एकत्र करें और प्रदेश संगठन को जमा करेंगे | जोन क्र 3 से प्रदीप गुप्ता जी धमतरी इकाई अध्यक्ष एवं सुरेश गुप्ता जी – रायपुर इकाई अध्यक्ष का नाम प्रस्तावित किया गया है|

o प्रदेश संगठन के तत्वाधान में, जोन क्र 3 में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के तौर पर एक ऑफलाइन युवक युवती परिचय सम्मलेन करने हेतु सहमती मिली | जिसमे आयोजक को 40% सहयोग राशी और अन्य 3 जोन के द्वारा 20-20-20% सहयोग राशी देने बाबत सहमती बनी | उक्त प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को आगामी 9 जून 2024 को किया जाना सम्भावित है, अंतिम निर्णय लिया जाना है।

अंत में, प्रदेश अध्यक्ष -श्री देवेन्द्र गुप्ता जी के द्वारा सभी विषयों पर
विचार व्यक्त किया गया। साथ ही अन्तर्जातीय विवाह, प्री वेडिंग प्रतिबंध, खर्चीली शादियों पर प्रतिबंध जैसे अन्य कुछ विषयों पर भी संक्षिप्त में चर्चा हुई।

 धमतरी इकाई अध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ताजी जोन क्र 3 ने आभार प्रदर्शन किया और चाय नाश्ता के साथ, बैठक की समापन की घोषणा की गई |

आनंद साहेब गुरु गोस्वामी
गढ़ सचिव (रायपुर गढ़ – जोन क्र 3 )
7875556239

Updated: February 28, 2024 — 6:28 am
Chhattisgarh Kasaundhan © 2024 PixelMedia Serives