|| जय कश्यप || || जय कसौंधन ||
बैठक अपडेट
छ ग कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज – रायपुर गढ़ (जोंन क्र 3) के अध्यक्ष डाॅ अविनाश चंद्र गुप्ता के अनुमति से महासमुंद इकाई के तत्वाधान में, दिनांक 21.06.2026 दिन रविवार को कसोंधन वैश्य गुप्ता सामाजिक भवन महासमुंद में गढ़ का द्वितीय अधिवेशन एवं जोन स्तरीय मीटिंग आयोजित की गई, जिसमे समाज के लगभग 84 (पुरुष एवं महिला ) पदाधिकारी/ सदस्य गण सम्मिलित हुए |
अल्पाहार पश्चात्, बैठक की शुरुवात, महर्षि कश्यप ऋषि को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए, उनकी पूजा अर्चना से की गई | तत्पश्चात मंचस्थ कार्यक्रम में सम्माननीय एवं आदरणीय प्रदेश सरक्षक श्रीं राजकुमार गुप्ता (राजिम), गढ़ संरक्षक श्री अशोक गुप्ताजी, अध्यक्ष डा अविनाश गुप्ताजी, महासमुंद इकाई के वरिष्ठ सदस्य पूर्व महासचिव श्री ब्रह्मानंद गुप्ताजी, गढ़ उपाध्यक्ष श्री जय प्रकाश गुप्ता जी, गढ़ कोषाध्यक्ष श्री शिव गुप्ता, जोन सचिव श्री आनंद साहेब गोस्वामी, गढ़ सह सचिव श्री मनोज गुप्ताजी, श्रीमती उषाकिरण गुरु गोस्वामी जी – जोन वरिष्ठ सलाहकार, श्रीमती दीपशिखा गुप्ताजी (जोन महिला अधयक्षा) मंचस्थ हुए |
मंचस्थ पदाधिकारियों का महासमुंद इकाई के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ, हार एवं तिलक लगा कर, स्वागत एवं सम्मान किया गया..तथा
महासमुंद इकाई के महिला संगठन के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, महासमुंद इकाई के वरिष्ठ सदस्य श्री ब्रह्मानंद गुप्ताजी एवं पूर्व महासचिव श्री राजकुमार गुप्ता – महासमुंद इकाई के स्वागत उदबोधन पश्चात महासमुंद इकाई अध्यक्ष श्री हेमंत गुप्ता जी ने आगे की कार्यवाही हेतु मंच जोन सचिव को सौप दिए।
आगे की कार्यवाही में सम्मानीय एवं आदरणीय मंचीय पदाधिकारी गण – श्रीं राजकुमार गुप्ता (राजिम), गढ़ संरक्षक श्री अशोक गुप्ताजी, गढ़ अध्यक्ष – डॉ अविनाश चन्द्र गुप्ताजी द्वारा, उक्त बैठक के एजेंडा पर विशेष सुझाव एवं उदबोधन दिये ।
गढ़/जोन सचिव के द्वारा स्वागत उदबोधन एवं अजेंडा का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया।
आदरणीय प्रदेश मुख्य संरक्षक महोदय – श्री राजकुमार गुप्ता जी (राजिम) को, मंचस्थ वरिष्ठ सदस्य गण के द्वारा, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किये..
निम्न निवृत्तमान गढ़ एवं जोन पुरुष पदाधिकारी गण :
o गढ़ संरक्षक – श्री अशोक गुप्ता जी (रायपुर)
o गढ़ अध्यक्ष – श्री डॉ अविनाश चन्द्र गुप्ता जी दुर्ग भिलाई
o गढ़ /जोन उपाध्यक्ष – श्री जय प्रकाश गुप्ता – नयापारा
o गढ़ /जोन सचिव – श्री आनंद साहेब गुरु गोस्वामी (रायपुर )
o गढ़ कोषाध्यक्ष – श्री शिव गुप्ता (दुर्ग भिलाई)
o गढ़ सहसचिव – श्री मनोज गुप्ता (दुर्ग भिलाई)
o कार्यकारिणी सदस्य:
श्री प्राणेश गुरु गोस्वामी जी – रायपुर इकाई
श्री अनिल गुप्ता जी – दुर्ग भिलाई इकाई
श्री सनत गुप्ता जी – महासमुंद इकाई
श्री हेमंत गुप्ता जी – आरंग इकाई
श्री नवीन गुप्ता जी – राजिम इकाई
श्रीअजय गुप्ता जी – नयापारा इकाई
श्री धनराज गुप्ताजी जी – धमतरी इकाई
श्री सुरेश गुप्ता जी – धमधा इकाई
को, रायपुर गढ़ जोन क्रमांक 3 – 2023 से 2026 के कार्यकाल के, सेवा एवं सामाजिक कार्यों में, उत्कृष्ट योगदान के लिए, मोमेंटो एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया..
गढ़ कोषाध्यक्ष के द्वारा संछिप्त आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया ।
आगामी कार्यकाल के लिए पदाधिकारियों के चुनाव हेतु चुनाव पदाधिकारी गण के रूप में – समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री राजकुमार गुप्ता जी (महासमुंद), श्री ब्रह्मानंद गुप्ता जी (महासमुंद), श्री राम गोपाल गुप्ता जी (राजिम), एवं श्री कुमार साहेब गोसाई जी (दुर्ग भिलाई) – को मंचस्थ कराया गया एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत सत्कार किये गये।
गढ़ / जोन सचिव के द्वारा, निवृत्तमान गढ़ एवं जोन पुरुष पदाधिकारियों का, वर्तमान संगठन को भंग करते हुए, सभी पदाधिकारियों के हस्ताक्षर युक्त इस्तीफा पत्र, चुनाव पधाधिकारियों को सौंप दिए एवं बैठक के प्रथम सत्र समाप्त करते हुए भोजन अवकाश की घोषणा की गई.
बैठक के द्वितीय सत्र में मुख्य एजेंडा – गढ़ / जोन स्तरीय पुरुष संगठन की कार्यकारिणी का चुनाव में – चुनाव प्रक्रिया के द्वारा सर्वसम्मति से आगामी कार्यकाल हेतु निम्न पदाधिकारी गण चुने गए:
o *गढ़/जोन संरक्षक – डॉ अविनाश चन्द्र गुप्ताजी (दुर्ग भिलाई)
o गढ़ अध्यक्ष – श्री अनंतराम गुप्ता जी (रायपुर)
o गढ़ /जोन उपाध्यक्ष – श्री मुकेश गुप्ताजी (राजिम)
o गढ़ /जोन सचिव – श्री आनंद साहेब गुरु गोस्वामी (रायपुर )









