June 16, 2018

तृतीय कार्यकारणी बैठक दिनांक : १७ जून २०१८

📅 कार्यक्रम विवरण

तारीख: 16 June 2018

छत्तीसगढ़ कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज का अर्धवार्षिक कार्यकारिणी बैठक 17 June 2018 को उर्जा नगरी सीपत में आयोजित की गई है। प्रदेश संगठन पचम अधिवेशन का तृतीय कार्यकारिणी बैठक प्रदेश अध्यक्ष श्री बसंत गप्ता जी के निर्देश पर जोन क्रमांक 1 रतनपुरिहा कसौधन वैश्य महासभा के मेजबानी में रविवार को आयोजित किया गया है, जिसमें प्रदेश संगठन के चारों जोन के पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित होंगे। प्रदेश संगठन के प्रवक्ता महेन्द्र गुप्ता ने बताया कि विगत 8 अप्रेल को आयोजित त्रिवेणी भवन में यवक यवती परिचय सम्मेलन के सफल आयोजन के पश्चात प्रदेश संगठन में नई उर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ है। वर्तमान सामाजिक परिवेश में युवा शक्ति एवं महिला शक्ति को समाज विकास एवं राष्ट्र विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के विषय पर कसौधन समाज द्वारा इस बैठक में अत्यन्त गंभीरता से चिंतन करते हुए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने का एजेण्डा तैयार किया गया है।
। इस अवसर पर रतनपुरिहा कसौंधन समाज सीपत ईकाई के द्वारा नव-निर्मित श्री देव नाथ साव कसौंधन सभा भवन का उद्घाटन किया जायेगा | प्रदेश संगठन का कार्यकारिणी बैठक सभा भवन में दोपहर 1 बजे प्रारम्भ होगा। कार्यकारिणी सदस्य श्री दीपक गुप्ता एवं अनिल गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम संबंधी समस्त तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई है। कार्यक्रम में महिला मंडल सीपत की भागीदारी भी सुनिश्चित किया गया है। भवन उद्घाटन अवसर कार्यकारिणी सदस्य, पदाधिकारीगण, भूमि दानदाताओं निर्माण कार्य में सहयोग प्रदान करने वाले एवं स्वजातीय बंधुओं को ससम्मान आंमत्रित किया गया है। बैठक आयोजक जोन के अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता ने समस्त कार्यकारिणी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को इस गरिमामयी कार्यक्रम में उपस्थिति प्रदान करने के लिए निवेदन किया है।
प्रकाशनार्थ
महेन्द्र गुप्ता
प्रवक्ता छत्तीसगढ़ कसौधन वैश्य समाज