July 20, 2021

पत्रिका विमोचन

📅 कार्यक्रम विवरण

तारीख: 20 July 2021

छत्तीसगढ़ कसौधन वैश्य गुप्ता समाज के महासचिव श्री देवेंद्र गुप्ता जी के द्वारा सपरिवार मंदिर में पूजा अर्चना कर, समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शक आदरणीय श्री राधेश्याम गुप्ता जी पंडरिया के कर कमलों से प्रदेश स्तरीय, विवाह योग्य युवक-युवती का पत्रिका का विमोचन कराया गया ।
ज्ञात हो कि बीते सप्ताह आयोजित प्रदेश संगठन के ऑनलाइन बैठक में पत्रिका मुद्रण कार्य को अंतिम रूप प्रदान करते हुए प्रकाशन की स्वीकृति दिया गया था। प्रदेश संगठन की चारों जोन के मुख्य पदाधिकारियों के माध्यम से, श्री राजकुमार गुप्ता अध्यक्ष महोदय के द्वारा निशुल्क वितरण के लिए दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं ।
परिचय सम्मेलन में शामिल युवक युवती अभिभावक गण अपने जोन/ नगर /इकाई के माध्यम से अपनी प्रति प्राप्त कर सकते हैं।

महेंद्र गुप्ता