Chhattisgarh Kasaundhan

Vaisya Gupta Samaj

*बैठक अपडेट* दिनांक 22.01.2023

*बैठक अपडेट*

छ ग कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज रायपुर इकाई के सभी सामाजिक सदस्यों को सूचित किया जाता है कि, आज दिनांक 22.01.2023 दिन रविवार को, (दोपहर 2.00 से 6.00बजे तक) रायपुर इकाई के सभी महिला एवं पुरुष सदस्यों की इकाई स्तरीय बैठक, “कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज भवन”, साई मंदिर के पीछे, महादेव घाट रायपुरा, रायपुर में आहूत की गई थी।

जिसमे 28 (महिला एवं पुरुष) सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में एजेंडावार चर्चा पश्चात, निम्नानुसार कार्यवाही हुई..

*बैठक का एजेंडा*

1) *रायपुर इकाई के नए पदाधिकारियों (पुरुष वर्ग) का चुनाव संपन्न हुआ* जिसमे निम्न पदों पर नए पदाधिकारीगण, सर्व सम्मति से चुने गए। उनके नाम निम्न है:

*संरक्षक* – श्री अनंत गुप्ता
*अध्यक्ष* – श्री सुरेश गुप्ता
*उपाध्यक्ष* – श्री मनोज गुप्ता
*सचिव* – श्री मदन मोहन गुप्ता
*कोषाध्यक्ष* – श्री प्रफुल्ल गुप्ता
*सांस्कृतिक सचिव* – श्री धर्मेश गुप्ता

*रायपुर इकाई – कार्यकारिणी सदस्य:*
१. श्री शरद गुप्ता
२. श्री संतोष कुमार गुप्ता
३. श्री मारुतिशरण गुप्ता
४. श्री लक्ष्मीनारायण गुप्ता
५. श्री नीरज गुप्ता



2) इस बार रायपुर गढ़ (जोन क्र 3) की जोन स्तरीय मीटिंग, रायपुर इकाई द्वारा किया जाना प्रस्तावित है जिसके लिए रायपुर इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं उपस्थित सामाजिक सदस्यों द्वारा बैठक हेतु निम्न दिनांक को सुझाया गया..
१. 19.03.2023
२. 02.04.2023

*रायपुर इकाई के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं…*💐💐💐


आनंद साहेब गुरु गोस्वामी
*गढ़ सचिव (रायपुर- जोन क्र 3)*
एवं
*पूर्व सचिव – रायपुर इकाई*

Updated: February 27, 2023 — 7:34 am
Chhattisgarh Kasaundhan © 2024 PixelMedia Serives